Search

 
 
 

Bigg Boss 20 :  स्काउट ने लव गिल को लेकर शेयर की फिलिंग्स ,बोलें- गुल्लू के साथ देखकर होती है जलन

Lagatar Desk :हालिया एपिसोड में स्काउट ने यंग डीएसए के सामने लव गिल को लेकर अपने मन की बात शेयर की. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.स्काउट, यंग डीएसए और लव गिल गार्डन एरिया में बैठे नजर आए. इसी दौरान स्काउट ने घास पर उंगलियों से लिखते हुए यंग के सामने लव को लेकर अपनी फिलिंग्स शेयर की.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. अब इसी बीच शो में स्काउट ने लव गिल को लेकर अपनी फिलिंग्स शेयर की है.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.   

 

 

हालिया एपिसोड में स्काउट ने यंग डीएसए के सामने लव गिल को लेकर अपने मन की बात शेयर की. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.स्काउट, यंग डीएसए और लव गिल गार्डन एरिया में बैठे नजर आए. इसी दौरान स्काउट ने घास पर उंगलियों से लिखते हुए यंग के सामने लव को लेकर अपनी फिलिंग्स शेयर की.

 

स्काउट ने बताया कि शुरुआत में वह लव गिल को अपनी बहन मानते थे. हालांकि, अब उन्हें लगता है कि किसी भी रिश्ते में बहन बनने से पहले दोस्ती का रिश्ता आता है. यंग डीएसए ने जब उनसे पूछा कि क्या उनका रास्ता बदल रहा है, तो स्काउट ने कहा कि उन्हें खुद भी नहीं पता.

 

स्काउट ने यह भी स्वीकार किया कि लव और गुल्लू की बढ़ती नजदीकियों को देखकर उन्हें पजेसिवनेस या जलन महसूस होती है. उनकी इसी बात ने घर के बाहर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज कर दी है.

 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए स्काउट

स्काउट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि एक तरफ स्काउट लव को बहन या दोस्त बताते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके लिए पजेसिव और जलन जैसी भावनाओं का जिक्र कर रहे हैं.

 

काश्वी के साथ रिलेशनशिप में हैं स्काउट

बता दें कि स्काउट का नाम पहले से ही काश्वी हिरानंदानी के साथ जुड़ा हुआ है. काश्वी बिग बॉस के घर के बाहर से स्काउट को लगातार सपोर्ट कर रही हैं और उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करती रहती 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही