Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : कैप्टेंसी टास्क में काजी -आसिफ के बीच धक्का-मुक्की, टास्क अधूरा

Lagatar Desk : कैप्टेंसी टास्क गार्डन एरिया में हुए इस टास्क में गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए के बीच मुकाबला देखने को मिला. टास्क के दौरान आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के चौथे एपिसोड में जमकर हंगामा देखने को मिला. कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर और आसिफ खान के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला धक्का-मुक्की और गाली-गलौज तक पहुंच गया. दोनों को इस तरह भिड़ता देख घर के बाकी सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे. वहीं, आम्रपाली दुबे और कनिका मान ने भी काजी के एग्रेसिव रवैये पर सवाल उठाए.

 

कैप्टेंसी टास्क में हुआ जोरदार हंगामा

कैप्टेंसी टास्क गार्डन एरिया में हुए इस टास्क में गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए के बीच मुकाबला देखने को मिला. टास्क के दौरान आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई.

 

देखते ही देखते बहस ने गंभीर रूप ले लिया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. विवाद बढ़ने पर अन्य घरवालों ने दोनों को अलग करने की कोशिश की. बताया गया कि एक समय आसिफ खान गुस्से में काजी की तरफ बढ़ते हुए नजर आए.

 

काजी के रवैये पर आम्रपाली ने उठाए सवाल

काजी तौकीर के आक्रामक रवैये को लेकर आम्रपाली दुबे ने भी सवाल खड़े किए. इसके बाद आम्रपाली और यंग डीएसए के बीच भी बहस देखने को मिली. घर का माहौल काफी गर्म हो गया और कई सदस्य इस विवाद में अपनी-अपनी राय रखते नजर आए.

 

रीति तिवारी और मैरी कॉम में भी हुई बहस

एपिसोड में किचन ड्यूटी को लेकर रीति तिवारी और मैरी कॉम के बीच भी हल्की बहस हुई. बातचीत के दौरान मैरी कॉम ने अपनी उपलब्धियों का जिक्र किया. इस पर रीति ने कहा कि वह मैरी का सम्मान करती हैं, लेकिन बेवजह की बातें बर्दाश्त नहीं करेंगी.हालांकि, दोनों के बीच यह विवाद ज्यादा देर नहीं चला. थोड़ी बातचीत के बाद दोनों ने मामला सुलझा लिया और उनके बीच सुलह हो गई.

 

अधूरा रहा कैप्टेंसी टास्क

कैप्टेंसी टास्क को बीच में ही रोक दिया गया और इसका नतीजा अगले एपिसोड के लिए टाल दिया गया. एपिसोड में झगड़ों और बहस के बावजूद टास्क का पूरा परिणाम सामने नहीं आया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही