Lagatar desk : टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में शुरू हुए बिग बॉस 20’ ने जिओ हॉटस्टार पर सबसे बड़े रियलिटी शो लॉन्च का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
20वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत
‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन की शुरुआत बेहद शानदार रही है. जिओ हॉटस्टार पर मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ शो ने पिछले रियलिटी शो लॉन्च के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. शो की इस सफलता से मेकर्स के साथ-साथ होस्ट सलमान खान भी काफी खुश हैं.
बिग बॉस 20 ने रचा इतिहास
सलमान खान ने याद किया 16 साल का सफर
इस उपलब्धि पर सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के साथ अपने लंबे सफर को याद किया. उन्होंने कहा कि यह शो उनके लिए सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि उनके जीवन का एक खास हिस्सा बन चुका है. 16 सीजन होस्ट करने के बाद बिग बॉस को 20वें सीजन तक पहुंचते देखना उनके लिए बेहद खास और भावुक पल है.
सलमान ने कहा कि इतने वर्षों के बाद भी दर्शकों का वही प्यार और उत्साह मिलना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने बिग बॉस 20 को अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो लॉन्च बनाने के लिए दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया.
फैंस को दिया शो की सफलता का क्रेडिट
सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ की लगातार सफलता का पूरा श्रेय फैंस और दर्शकों को दिया. उन्होंने कहा कि हर सीजन में नए कंटेस्टेंट, नई थीम और अलग तरह का ड्रामा देखने को मिलता है, लेकिन शो की सबसे बड़ी ताकत उसके वफादार दर्शक हैं.
उन्होंने माना कि वर्षों से दर्शकों का लगातार मिल रहा प्यार और सपोर्ट ही ‘बिग बॉस’ के इस लंबे सफर की सबसे बड़ी वजह है. दर्शकों की उम्मीदें ही पूरी टीम को हर सीजन कुछ नया और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं.

