Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क को लेकर घर में जमकर घमासान देखने को मिला. कई राउंड के बाद यंग डीएसए, माही विज और उदिति सिंह कप्तानी की रेस में आगे रहे. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदिति सिंह घर की नई कप्टेंन बन गई हैं.
काजी के लॉलीपॉप कमेंट पर फिर विवाद
बीते एपिसोड में काजी के पुराने लॉलीपॉप कमेंट पर भी दोबारा बवाल हुआ. बता दें कि पहले भी इस मुद्दे पर घर में बहस हुई थी और घरवालों ने इसे डबल मीनिंग बताया था. हालांकि, वीकेंड के वार पर सलमान खान ने साफ किया था कि काजी का इरादा गलत नहीं था.
🚨 Mid-Week Eviction Promo: Bigg Boss give Captaincy Contenders - Mahhi, Yung & Uditi a special power to end one contestant journey pic.twitter.com/IWJkwFhV2A
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 1, 2026
अब एक बार फिर इस मुद्दे पर कनिका, अमन, माही और आम्रपाली तंज कसते नजर आए. इसे लेकर काजी की टीम ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करके कहा कि घर के अंदर जान-बूझकर काजी की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है.
मैरी कोम ने आम्रपाली और लव से कहा कि उन्हें महसूस होता है कि उदिति और माही उन्हें अपना दुश्मन मानती हैं. वहीं, माही ने मैरी पर किचन में पक्षपात करने का आरोप लगाया.
Tomorrow Episode Promo: Love Gill Vs Uditi Singh 🔥🔥
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 1, 2026
Uditi calls out Love for having a “fake personality” with no individuality and tells her to stop playing for others and start playing for herself. pic.twitter.com/TRE3PaKQgW
लव और उदिति में छिड़ी बहस
आने वाले एपिसोड के प्रोमो में उदिति और लव गिल के बीच तीखी बहस दिखाई गई है. उदिति ने लव पर गुल्लू से जान-बूझकर बात करने और अपना गेम नहीं खेलने का आरोप लगाया. दोनों के बीच बहस से घर का माहौल गरमाता नजर आया

