Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में आए दिन शो का ड्रामा बढ़ता जा रहा है. घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती के साथ-साथ तकरार भी देखने को मिल रही है. हाल ही में एक बार फिर आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच जमकर बहस हुई. वहीं, विवाद के बीच माही और आम्रपाली दोनों इमोशनल भी हो गईं.
किचन में खाने को लेकर शुरू हुई बहस
लेटेस्ट एपिसोड में यंग डीएसए ने अपने रैप से घरवालों को एनटरटेंन किया. इसके बाद किचन में खाने को लेकर बहस शुरू हो गई. आम्रपाली अपनी पसंद की सब्जी बना रही थीं, जिस पर मैरी कॉम को आपत्ति हुई. इसी दौरान माही विज ने मैरी कॉम से पूछा कि अगर किसी मदद की जरूरत हो तो वह कर सकती हैं.
#Mahi aur #Amrapali ki nok-jhok ne liya serious turn 😨
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 14, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/EEu44ViLvA
बातचीत के दौरान माही खाने को लेकर अपनी राय रखने लगीं. इस पर आम्रपाली ने कहा कि किचन में जो काम कर रहा है, उसे ही उस समय बोलना चाहिए. आम्रपाली की बात माही को पसंद नहीं आई और उन्होंने उन्हें गलत न बोलने की बात कही. इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई.
माही ने आम्रपाली को कहा चुगलखोर आंटी
बहस के दौरान आम्रपाली ने कहा कि वह माही से बहस नहीं करना चाहती हैं. इस पर माही ने कहा कि आम्रपाली उनके लिए मायने नहीं रखतीं. इसके बाद माही ने आम्रपाली पर फुटेज के लिए ऐसा करने का आरोप लगाया और उन्हें चुगलखोर आंटी तक कह दिया. दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखकर घर के बाकी सदस्य उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं. इसी दौरान माही विज भावुक होकर रोने लगती हैं.
इमोशनल हुईं आम्रपाली
वहीं, काजी तौकीर माही से कहते हैं कि वह स्टार हैं और उन्हें किसी को फुटेज नहीं देना चाहिए. काजी की यह बात आम्रपाली सुन लेती हैं. इसके बाद वह भी भावुक हो जाती हैं और कहती हैं कि वह पिछले 15 साल से घर पर नहीं बैठी हैं.
आम्रपाली कहती हैं कि जब एक आर्टिस्ट को किसी दूसरे आर्टिस्ट के सामने अपने टैलेंट को साबित करना पड़े तो यह बात उन्हें बुरी लगती है. उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री और अपने स्टारडम का जिक्र करते हुए कहा कि भोजपुरी के लोग देश की सरकार बना सकते हैं, ऐसे में उन्हें स्टारडम के बारे में कोई समझाए, यह उन्हें पसंद नहीं आता.

