Search

 
 
 

JPSC-JSSC Protest: छात्रों के समर्थन में उतरीं बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद, आंदोलन को दिया समर्थन

छात्र आंदोलन के 23वें दिन रविवार शाम बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची. जहां उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी गड़बड़ी को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को अपना समर्थन दिया.
 
धरनास्थल पर अभिनेत्री कुनिका सदानंद

Ranchi: छात्र आंदोलन के 23वें दिन रविवार शाम बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची. जहां उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी गड़बड़ी को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को अपना समर्थन दिया. और उनकी मांगों को जायज बताया. कुनिका ने राज्य सरकार से छात्रों की बात सुनने की अपील की.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कुनिका ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार के लिए मेरा संदेश है कि कृप्या पारदर्शी और जवाबदेह बने. इन बच्चों की बात सुनें. वे एक मौका मांग रहे हैं, जो उनका अधिकार है.

इसे भी पढ़ें:

कुनिका सदानंद ने आंदोलन कर रहे छात्रों से भी अपील की, कि 20 वर्षों से चले आ रहे मुद्दे का समाधान रातोंरात नहीं हो सकता. उनके मुताबिक छात्रों को सरकार को समय देना चाहिए और लिखित रूप से ठोस आश्वासन लेना चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही