Search

 
 
 

बिहार : विधानसभा चुनाव से पहले 11 IAS अधिकारियों का तबादला

विधानसभा चुनाव से पहले 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है. नीतीश सरकार ने बिहार के 11 आईएएस का ट्रांसफर किया है. जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
 

Patna : विधानसभा चुनाव से पहले 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है. नीतीश सरकार ने बिहार के 11 आईएएस का ट्रांसफर किया है. जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बता दें कि चुनाव से पहले राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग जारी है. चन्द्रिमा अत्री को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पूर्णिया से स्थानांतरित कर विशेष कार्य पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना बनाया गया है.

 

गरिमा लोहिया को अनुमंडल पदाधिकारी, पालीगंज (पटना) नियुक्त किया गया. तुषार कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी का कार्यभार सौंपा गया.  अनिरुद्ध पांडेय को अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनिया (कैमूर) बनाया गया. कृतिका मिश्रा  को अनुमंडल पदाधिकारी, पकड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण) पदस्थापित किया गया.

 

इसी तरह आकांक्षा आनंद को अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई (कटिहार) नियुक्त किया गया. प्रधुम्न सिंह यादव को अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी (खगड़िया) बनाया गया. अंजली शर्मा को विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग, पटना पदस्थापित किया गया.

 

रोहित कर्दम को अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा का कार्यभार सौंपा गया. शिप्रा विजयकुमार चौधरी को विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, पटना नियुक्त किया गया. नेहा कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पटना पदस्थापित किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही