Search

 
 
 

बिहार: तिलक समारोह से लौट रहे 3 भाईयों की सड़क हादसे में मौत

बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जिसमें तीन घरों के चिराग बुझ गए. ताजा मामला नालंदा का है जहां एकंगरसराय-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह कटहर पुल के पास एक तेज रफ्तार काई डिवाइडर से टकरा गई.
 

Nalanda : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जिसमें तीन घरों के चिराग बुझ गए. ताजा मामला नालंदा का है जहां एकंगरसराय-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह कटहर पुल के पास एक तेज रफ्तार काई डिवाइडर से टकरा गई.

 

टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.


जानकारी के अनुसार जहानाबाद के टेनी गांव निवासी तीन चचेरे भाई दोस्ती की बहन के तिलक में शामिल होकर लौट रहे थे. तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई. और डिवाइडर से टकरा गई.

 

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

 

मृतकों की पहचान सोनू कुमार (21), रोहित कुमार (22) और उद्देश्य कुमार (18) के रूप में हुई है. हादसे में 19 वर्षीय सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है. हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही