Search

 
 
 

बिहार: हर अंचल में भूमाफिया पर होगा FIR, सरकारी जमीन की सूचना देने पर मिलेगा सम्मान

बिहार में अब भूमाफिया की खेर नहीं. नीतीश सरकार ने जमीन विवाद को खत्म करने और सरकारी संपत्तियों के सुरक्षित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है.
 

Patna : बिहार में अब भूमाफिया की खैर नहीं. सरकार ने भूमि विवाद और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले कार्रवाई शुरू कर दी है. नीतीश सरकार ने जमीन विवाद को खत्म करने और सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है. अब राज्य के हर अंचल में भूमाफिया की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर की जाएगी.

 

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधान परिषद में बजट बहस के दौरान स्पष्ट कर दिया है कि अब भू-माफियाओं के खिलाफ सीधी और निर्णायक जंग होगी. 

 

अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक सर्किल से कम से कम दो बड़े भूमाफियाओं की सूची तैयार करें और उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें.  जो भी नागरिक अपने अंचल में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की जानकारी देने में प्रशासन की मदद करेंगे, सरकार उन्हें सम्मानित करेगी. 

 

विजय सिन्हा ने कहा कि जिस अंचल में भूमि विवाद की सबसे अधिक शिकायतें आएंगी वह वहां खुद जाकर जमीनी हकीकत की समीक्षा करेंगे. ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही