Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : मैट्रिक परीक्षा आज से, 15.12 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा आज से शुरू हो रही है. इस वर्ष राज्यभर में 15,12,687 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें 7,85,722 छात्राएं और 7,26,961 छात्र हैं.
Advertisement
Advertisement

Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा आज से शुरू हो रही है. इस वर्ष राज्यभर में 15,12,687 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें 7,85,722 छात्राएं और 7,26,961 छात्र हैं.


1,699 केंद्रों में दो पालियों में होगी परीक्षाएं 

मैट्रिक की परीक्षा 1,699 केंद्रों में दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी.


पहले दिन मातृभाषा की परीक्षा

पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा विषय की परीक्षा होगी, जिसमें हिंदी, उर्दू, बांग्ला और मैथिली शामिल हैं. पहली पाली में 7,58,633 और दूसरी पाली में 7,54,054 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

 

परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त 

बोर्ड ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के विशेष इंतजाम किए गए हैं. 

 

सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक है. 


परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. जूता-मोजा और स्कार्फ पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा.


30 मिनट पहले प्रवेश अनिवार्य

 बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा. देरी से पहुंचने वाले किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही