Search

 
 
 

बिहार : विधानसभा स्टीकर लगी कार से 3280 बोतल कफ सीरप बरामद, 4 गिरफ्तार

बिहार में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सुपौल जिले के भपटियाही थाना पुलिस को वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है.
 

Supaul : बिहार में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सुपौल जिले के भपटियाही थाना पुलिस को वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है. 

 

शुक्रवार की देर रात भपटियाही थाना पुलिस ने चिकनी धर्मकांटा और इंडो-नेपाल रोड पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया था.  इसी जांच के दौरान पुलिस ने दो चार पहिया वाहन को रोका जिसपर बिहार विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ था.


पुलिस ने जब उनसे गाड़ी के कागजात के बारे में पूछा तो वह लोग ठीक से जवाब नहीं दे रहे थे. तभी पुलिस को उन पर शक हुआ. पुलिस ने वाहन की जांच की. जांच करने पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सीरप बरामद की गई.

 

बरामद खेप में 10 कार्टन से 1680 बोतल कॉरेक्स तथा 12 कार्टन से 1600 बोतल विस्कॉफ सीरप शामिल है. कार में 3280 बोतलें कफ सीरप की पाई गई. पुलिस ने चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से नकद और मोबाइल बरामद हुए है.

 

पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान रणधीर कुमार सिंह (निवासी—सोभी डुमारा, भोजपुर), कन्हैया महतो, सोनू कुमार और सुधीर कुमार (तीनों निवासी कदमकुआं थाना क्षेत्र, पटना) के रूप में की गई है. 


पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 2 इनोवा कार से 3280 बातलें कफ सीरप की बरामद की गई है. पुलिस से बचने के लिए तस्कर विधानसभा स्टीकर का दुरुपयोग कर रहे थे. भपटियाही थाना कांड संख्या 32/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

 

कफ सीरप के खेप कहां से लाई जा रही थी और किसके पास भेजी जा रही इसका पता लगाया जा रहा है. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही