Search

 
 
 

बिहार: हड़ताल के बीच 5 CO ने छोड़ी नौकरी, 3 महिला 2 पुरुष अफसर, इस्तीफा मंजूर

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. इस बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 5 अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. इन अधिकारियों के इस्तीफे को सरकार मंजूर कर लिया है. इसमें 3 महिला और 2 पुरुष अधिकारी शामिल हैं.
 

Patna: बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. इस बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 5 अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. इन अधिकारियों के इस्तीफे को सरकार मंजूर कर लिया है. इसमें 3 महिला और 2 पुरुष अधिकारी शामिल हैं. विभाग ने मंगलवार को पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी है. 

 

जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारियों से मिले अनुशंसा पत्र के आधार पर विभाग ने अधिकारियों के त्याग पत्र बीते दिनों के प्रभाव से ही स्वीकार किया है. जिन अधिकारियों का त्याग पत्र स्वीकार किया गया है उसमें वैशाली जिले में गोरौल के सीओ रहे अंशु कुमार हैं. बिक्रमगंज के राजस्व अधिकारी राजन कुमार, सारण जिले के परसा की राजस्व अधिकारी शिवांगी पांडेय, रोहतास जिले के राजपुर की सीओ अंकिता वर्मा, हाजीपुर सदर की राजस्व अधिकारी स्मृति कुमारी है. 

 

वहीं, विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए अधिकारियों और कर्मियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2027 तक बिहार में भूमि सर्वेक्षण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाएगा. 

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से ही समीक्षा बैठक बुलाई गई है. हरेक मुद्दे की समीक्षा कर तय समय सीमा में कार्य पूरा कराना उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि राज्य में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए 13 मार्च को बैठक होगी. भूमि सर्वेक्षण पूरा होने से राज्य में भूमि अभिलेख पूरी तरह अपडेट और पारदर्शी हो जाएंगे, जिससे आम लोगों को जमीन से जुड़े विवादों से काफी राहत मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही