Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः एसपी की क्राइम मीटिंग में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

एसपी ने जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने व लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए. कहा कि थानों में अपने जरूरी काम से आने वाले आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करें.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ एसपी अजय कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई. एसपी ने जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने व लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए. कहा कि थानों में अपने जरूरी काम से आने वाले आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करें. दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

बैठक में मुख्य रूप से फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़, विस्फोट, संपत्ति से जुड़े अपराध, महिला उत्पीड़न व दुष्कर्म से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई. एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि एंटी क्राइम चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाएं. साथ ही शोसल मीडिया या इंटरनेट के माध्यम से धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. कोर्ट से जारी वारंट व कुर्की के मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, महत्वपूर्ण मामलों में अनुसंधान की नियमित समीक्षा करने और गंभीर मामलों में आरोपियों के नाम-पते का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही