Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : 24 घंटे में मिले 5154 नये मरीज, 98 की मौत, कैमूर में एक भी पॉजिटिव केस नहीं

Advertisement
Advertisement

Bihar :  राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

कमी आ रही है. बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5154 नये मरीज मिले हैं. वहीं एक दिन पहले राज्य में 5871 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. इस तरह राज्य में एक ही दिन में 717 कोरोना संक्रमित कम मिले हैं.  राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर घटकर 4.12 फीसदी पर आ गयी है. इससे पहले गुरुवार को संक्रमण की दर 4.19 फीसदी थी. इस तरह पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण की दर में 0.7 फीसदी की कमी आयी है. वहीं बिहार के कैमूर जिले में शुक्रवार को एक भी नये कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं.">https://www.india.gov.in/hi/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%97-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F">

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 24 घंटे में 1,25,011 सैंपल की कोरोना जांच की गयी है.

राज्य में 49,311 सक्रिय मामले

बिहार में पिछले 24 घंटे में 10,151 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 92.12 फीसदी हो गयी है. वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को कोरोना से 98 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही अबतक कोरोना से कुल 4339 लोगों की मौत हो चुकी है. वर्तमान में राज्य में कोरोना के कुल 49,311 सक्रिय मामले हैं.

पटना में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक

शुक्रवार को राजधानी पटना में 981 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. एक दिन पूर्व राजधानी में 1281 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. बिहार के अन्य जिलों की बात करें तो 19 जिले में 100 से अधिक नये संक्रमितों की पहचान हुई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अररिया में 130, बेगूसराय में 194, भागलपुर में 141, दरभंगा में 376 और पूर्वी चंपारण में 117 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

इस जिले में मिले 100 से अधिक कोरोना से संक्रमित

इसके अलावा गया में 185, गोपालगंज में 229, कटिहार में 173, किशनगंज में 121, मधुबनी में 174 और मुंगेर में 117 कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं मुजफ्फरपुर में 117, नालंदा में 129, पूर्णिया में 171, सहरसा में 149, समस्तीपुर में 194, सीवान में 135 , सुपौल में 121 और वैशाली में 116 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है.

कैमूर में नहीं मिले एक भी पॉजिटिव मामले

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को कैमूर जिले में कोरोना के मरीज नहीं पाये गये हैं. जिले में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 75 पहुंच गयी है. वहीं जिले में 15 महीने में 4790  लोग संक्रमित पाये गये हैं. वहीं 4689 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही