Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार: सरकारी स्कूल में पानी पीने से एक दर्जन बच्चे बीमार, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

पश्चिम चंपारण के चनपटिया में रिफ्यूजी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग एक दर्जन बच्चे चापाकल का पानी पीने से बीमार हो गए. बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने लगे. जिसके बाद स्कूल में अफड़ा-तफड़ी मच गई. आनन-फानन में बीमार बच्चों को भैंसही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
Advertisement
Advertisement

West Champaran: पश्चिम चंपारण के चनपटिया में रिफ्यूजी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग एक दर्जन बच्चे चापाकल का पानी पीने से बीमार हो गए. बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने लगे. जिसके बाद स्कूल में अफड़ा-तफड़ी मच गई. आनन-फानन में बीमार बच्चों को भैंसही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (GMCH) बेतिया रेफर कर दिया गया.

 

बीमार बच्चों में हिमांशु कुमार, प्रिंस कुमार, अरुण कुमार, बिट्टू कुमार, भोला कुमार, विशाल कुमार, कृष्णा कुमार, विकास कुमार, साजन कुमार, पिंकी कुमारी, शिवानी कुमारी और सिमरन कुमारी हैं. बच्चों की पेट दर्द की शिकायतें मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, सुबह स्कूल खुलने के बाद बच्चे विद्यालय परिसर में लगे चापाकल से पानी पीने गए. पानी पीने के कुछ देर बाद उन्हें उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने लगे. 

 

GMCH के उपाधीक्षक डॉ. दिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन एहतियातन उन्हें निगरानी और इलाज के लिए रखा गया है. घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गए, अधिकारियों ने कहा कि स्कूल के चापाकल के पानी की जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चों की तबीयत खराब होने की असली कारण क्या है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही