Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुपौल से समृद्धि यात्रा की शुरुआत, नीतीश कुमार ने राजद पर साधा निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा पर निकले. इसकी शुरुआत सुपौल से हुई. सीएम नीतीश 10 से 14 मार्च तक तीसरे चरण में वह सीमांचल और कोसी क्षेत्र के 10 जिलों का दौरा करेंगे.
Advertisement
Advertisement

Supaul : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा पर निकले. इसकी शुरुआत सुपौल से हुई. सीएम नीतीश 10 से 14 मार्च तक तीसरे चरण में वह सीमांचल और कोसी क्षेत्र के 10 जिलों का दौरा करेंगे. 

 

दरअसल, नीतीश कुमार जल्द ही सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा चले जाएंगे. 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होगा. राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार बाकी बचे कामों को जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहते हैं. इसलिए वे तीसरे चरण के समृद्धि यात्रा के तहत बाकी बचे जिलों के दौरे पर निकले हैं.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार के विजन को फिर से स्पष्ट किया और न्याय के साथ विकास की प्रतिबद्धता को हर हाल में पूरा करने की बात कही. सीएम नीतीश ने कहा कि 2025 से 2030 के लिए काम शुरू हो गया है. अगले 5 सालों में उद्योग को बढ़ावा, 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और महिलाओं को 2-2 लाख रुपए भी दिए जायेंगे.  

 

उन्होंने लालू-राबड़ी शासनकाल को याद करते हुए कहा कि 2005 के पहले जो सरकार बनी थी, उसने कुछ भी काम नहीं किया. बस गड़बड़ ही किया. उस समय महिला-पुरुष शाम को घर से बाहर निकलने में भी डरते थे. शाम होते ही सभी अपने-अपने घरों में बंद हो जाते थे. हर रोज अपराध होते थे. लोग डर के साए में रहते थे. हमने बिहार का विकास किया. अब डर का माहौल नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही