Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने पप्पू सहनी एनकाउंटर को बताया फर्जी, दिया अल्टीमेटम

VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए पप्पू सहनी एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया और सन ऑफ मल्लाह से फेमस मुकेश सहनी ने मुजफ्फपुर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
Advertisement
Advertisement

Muzaffarpur: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए पप्पू सहनी एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया और सन ऑफ मल्लाह से फेमस मुकेश सहनी ने मुजफ्फपुर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. मुकेश सहनी ने भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया.

 

मुकेश सहनी ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच के लिए प्रशासन को एक महीने का अल्टीमेटम दिया है. बता दें कि बीते महीने मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में पुलिस की साइबर अपराधी पप्पू सहनी से मुठभेड़ हुई थी. पुलिस ने दावा किया था कि, जब पुलिस टीम पप्पू सहनी को गिरफ्तार करने पहुंची थी, तब उसने पुलिस पर गोली चलाई थी. जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की थी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में पप्पू सहनी घायल हो गया था, जिसका बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

 

मुकेश सहनी ने पुलिस के बयान को खारिज करते हुए कहा कि यह कोई मुठभेड़ नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है. उन्होंने एसएसपी से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो. सहनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक महीने के भीतर मामले की सही जांच नहीं हुई और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो उनकी पार्टी पूरे जिले में बड़ा आंदोलन करेगी. मुकेश सहनी ने कहा कि पुलिस निर्दोषों को निशाना बना रही है. जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही