Search

 
 
 

बिहार : सरकारी कार्यों में लापरवाही पर गिरी गाज, दो DCLR निलंबित

सरकारी कार्यों में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते बिहार सरकार ने दो राजस्व पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है.  जिन दो पदाधिकारियों पर गाज गिरी है, उसमें मुजफ्फरपुर पूर्वी के डीसीएलआर संजय कुमार और बेतिया सदर के डीसीएलआर सादिक अख्तर शामिल हैं.
 

Bihar :  सरकारी कार्यों में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते बिहार सरकार ने दो राजस्व पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है.  जिन दो पदाधिकारियों पर गाज गिरी है, उसमें मुजफ्फरपुर पूर्वी के डीसीएलआर संजय कुमार और बेतिया सदर के डीसीएलआर सादिक अख्तर शामिल हैं.

 

निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय तिरहुत प्रमंडल आयुक्त कार्यालय, मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है. दोनों अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें विभागीय मामलों का समय पर निपटारा न करना, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अनदेखी, दाखिल-खारिज और अपील के मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना और ऑफिशियल लॉगिन के बजाय व्यक्तिगत लॉगिन से सरकारी काम करना शामिल है. 

 

 

पिछले सप्ताह भी हुई थी कार्रवाई

 

यह पहली बार नहीं है, जब किसी डीसीएलआर पर गाज गिरी है. इससे पहले मुजफ्फरपुर पश्चिमी के डीसीएलआर धीरेंद्र कुमार को भी इसी तरह के आरोपों के तहत निलंबित किया गया था. उनके स्थान पर नए अधिकारी ने कार्यभार संभाल लिया है.

 

जिलाधिकारी ने पहले ही दी थी चेतावनी

 

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पहले इन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने और शिकायतों की संख्या बढ़ने के बाद तीन दिनों के भीतर विभाग ने इन अधिकारियों को निलंबित कर दिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही