Search

 
 
 

बिहार: चुनाव ड्यूटी में आए ASI की हार्ट अटैक से मौत

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक दर्दनाक खबर सामने आई है. समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मसीना उच्च विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर तैनात स्पेशल फोर्स के एएसआई अब्दुल हमीद गांगी (54 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी थाना क्षेत्र स्थित नाबला गांव के निवासी थे.
 

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक दर्दनाक खबर सामने आई है. समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मसीना उच्च विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर तैनात स्पेशल फोर्स के एएसआई अब्दुल हमीद गांगी (54 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी थाना क्षेत्र स्थित नाबला गांव के निवासी थे.

 

शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है. हमीद को उनके सहयोगी तुरंत रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया. अधिकारियों ने पुष्टि की कि एएसआई की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और शव को उनके पैतृक स्थान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही