Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट: लड़कियों का रहा दबदबा, आदित्य प्रकाश-साक्षी-अदिति बनी टॉपर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं बोर्ड का परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें कुल 26 विद्यार्थियों ने टॉप किया है. साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने स्टेट टॉप किया हैं. उन्होंने 481 अंक यानी 96.20 प्रतिशत हासिल कर बिहार टॉपर बने हैं.
Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं बोर्ड का परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें कुल 26 विद्यार्थियों ने टॉप किया है. साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने स्टेट टॉप किया हैं. उन्होंने 481 अंक यानी 96.20 प्रतिशत हासिल कर बिहार टॉपर बने हैं. वहीं, आर्ट्स में गयाजी की निशू कुमारी और कॉमर्स स्ट्रीम में पटना की अदिति कुमारी ने पूरे राज्य में टॉप किया है.


साइंस स्ट्रीम की बात करें, तो दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी ने 479 अंक यानी 95.80 प्रतिशित हासिल किया है. जबकि नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक यानी 95.80 प्रतिशित हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं. साइंस में 6 छात्र-छात्राओं ने टॉप किया है.


गयाजी की रहने वाली निशु कुमारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में 95.80 प्रतिशत यानी 479 अंक हासिल कर राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया है. वहीं, सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा ने आर्ट्स में राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है. आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 13 छात्र-छात्राएं टॉपर बनी हैं.  

 


पटना के अदिति कुमारी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 96 प्रतिशत यानी 480 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी हैं. पटना के ही माही कुमारी ने कॉमर्स स्ट्रीम में दूसरा स्थान हासिल किया हैं. जबकि कॉमर्स में कुल 7 छात्र-छात्राएं ने टॉप किया है. 


बता दें, इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए. एक वर्ष भी फिर बेटियों ने बाजी मारी है. टॉपर्स की सूची में भी लड़कियों का दबदबा दिखा है. कुल 26 टॉपर्स में 19 छात्राएं हैं. वहीं, लड़कियों के सफल प्रतिशत को देखे, तो 86.23 लड़कियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है. जबकि 84 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं. परीक्षार्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.bsebexam.com पर रिजल्ट देख सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही