Search

 
 
 

बिहार: बागमती नदी में पलटी नाव, महिला की मौत, कई लापता

बिहार के शिवहर से एक नाव हादसे की खबर आ रही है. जिसमें एक महिला की मौत हो गई व कई लोग अब भी लापता है. ताजा मामला शिवहर जिले के खुरपट्टी गांव के बागमती नदी का है. शक्रवार को करीब 25 से 30 लोग गेहूं कटनी के लिए नाव पर सवार होकर सरीह जा रहे थे. तभी अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई.
 

Bihar : बिहार के शिवहर से एक नाव हादसे की खबर आ रही है. जिसमें एक महिला की मौत हो गई व कई लोग अब भी लापता है. ताजा मामला शिवहर जिले के खुरपट्टी गांव के पास बागमती नदी का है. शक्रवार को करीब 25 से 30 लोग गेहूं कटनी के लिए नाव पर सवार होकर सरीह जा रहे थे. तभी अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई. 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार नाव जैसे ही बीच धार में पहुंची, बहाव तेज होने के कारण पलट गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार की स्थिति बन गई. नाव में सवार कई लोग पानी में डूबने लगे. हालांकि, कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई और किनारे तक पहुंच गए. लेकिन कई लोगों के अब भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है.  

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए और बचाव कार्य शुरू किया. कई लोगों को रेस्क्यू किया गया है. अभी भी कुछ लोग लापता है जिनकी तलाश की जा रही है. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है.

 

लोगों ने कहा कि साधन की कमी होने के कारण लोग इस तरह जाने को मजबूर हो जाते है. नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. इस कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और लोग नदी में गिर गए. अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है.

 

इसके बाद भी अब तक सुरक्षा के कुछ इंतजाम नहीं किए गए. नाव में सवार लोगों के परिवार वाले नदी के पास पहुंच गए है. सबका रो-रोकर बुरा हाल है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी पार करने के सुरक्षित व्यवस्था की जाए, ताकि ऐसे हादसे दुबारा न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही