Search

 
 
 

बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, BSO व PDS डीलर 12 हजार घूस लेते गिरफ्तार

बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) भष्ट्राचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पटना की टीम ने बेगूसराय से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और पीडीएस डीलर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. विजिलेंस की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है.
 

Lagatar Desk :  बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) भष्ट्राचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पटना की टीम ने बेगूसराय से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और पीडीएस डीलर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. विजिलेंस की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है.

 

शिकायतकर्ता पप्पू पासवान, जो टीआई क्षेत्र के पीडीएस डीलर हैं, ने शिकायत की थी कि अनाज उठाव और लाइसेंस रिन्यूअल कराने के लिए उससे 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है. शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने इसकी जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए.

 

इसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और भगवानपुर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार और समसा पंचायत के पीडीएस डीलर विद्यासागर को मानवपुर से 12 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. 

 

छापेमारी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम मौके से बरामद की गई. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को निगरानी थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. 

 

निगरानी विभाग के अनुसार, दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.

 

विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगी जाए, तो तुरंत इसकी शिकायत करें, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही