Search

 
 
 

गवाह बना निशाना! मेदिनीनगर फायरिंग केस में फैज खान समेत 3 पर FIR

जिले के बस स्टैंड स्थित राजा साहेब बस कार्यालय में गुरुवार देर रात हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. शहर थाना में फैज खान समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
 
  • पुराने हत्याकांड से जुड़ रहे तार
  • लाडले हसन उर्फ लड्डू खान हत्याकांड का गवाह था समीर

Medininagar :  जिले के बस स्टैंड स्थित राजा साहेब बस कार्यालय में गुरुवार देर रात हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. शहर थाना में फैज खान समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

पुलिस के अनुसार, अपराधी छत के रास्ते ऑफिस में घुसे थे और गुडू खलीफा उर्फ मो. समीर खलीफा को गोली मार दी. वारदात के दौरान दहशत फैलाने के लिए करीब पांच राउंड फायरिंग भी की गई हालांकि मौके पर मौजूद इस्राइल आजाद उर्फ मिंटू और एक अन्य युवक को अपराधियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.

 

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल समीर को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

 

पहले आपने पढ़ा...

 

इस हत्याकांड के तार एक पुराने चर्चित मामले से जुड़ते नजर आ रहे हैं. मृतक समीर खलीफा बैग के होलसेल कारोबारी थे और पूर्व जेएमएम नेता लाडले हसन उर्फ लड्डू खान के करीबी मित्र होने के साथ-साथ उनके हत्याकांड में गवाह भी थे. 

 

गौरतलब है कि दिसंबर 2012 में बाजार क्षेत्र के महावीर मंदिर के पास लाडले हसन उर्फ लड्डू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस मामले में भी फैज खान नामजद आरोपी था. ऐसे में पुलिस गवाही और पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है.

 

फिलहाल शहर में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही