Search

 
 
 

गोपालगंज : 8 साल की मासूम के साथ तीन दिनों तक दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां हथुआ थाना क्षेत्र में 8 साल की मासूम बच्ची को पैसों का लालच देकर तीन दिनों तक शारीरिक शोषण किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में व्यापक आक्रोश है.
 
आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

Lagatar Desk :  बिहार के गोपालगंज से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. हथुआ थाना क्षेत्र में 8 साल की मासूम बच्ची को पैसों का लालच देकर तीन दिनों तक शारीरिक शोषण का आरोप लगा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में व्यापक आक्रोश है.

 

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति चंदन प्रसाद (40 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

 

घटना के बाद बच्ची को तत्काल इलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है.

 

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जो हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है. आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही