Search

 
 
 

समस्तीपुर: पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर डीह के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान शिवम कुमार (21), पुत्र उमेश राय और इंदु देवी, निवासी मानाराय टोल के रूप में हुई है.
 

Samastipur : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर डीह के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान शिवम कुमार (21), पुत्र उमेश राय और इंदु देवी, निवासी मानाराय टोल के रूप में हुई है. 

 

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है क्योंकि शव पर कई जख्म मिले थे. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर निष्पक्ष जांच की मांग की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है. 

 

घटना की जानकारी अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे शिवम अपने मित्र के साथ मानाराय टोल स्थित पान दुकान से सिगरेट लेकर खोकसाहा की ओर गया था. कुछ देर बाद वह घर लौट आया और मां के साथ खाना खाया.

 

इसके बाद वह चाची के पास मोबाइल पर वीडियो देखता हुआ सो गया. रात करीब 11:40 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया और वह अपने बाइक पर सवार होकर घर से निकल गया. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा.

 

शनिवार सुबह आलमपुर डीह से माधोपुर जाने वाली सड़क पर कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के दौरान ब्लू रंग की अपाचे बाइक और पास ही पुलिया के पास गड्ढे में शव को तैरते हुए देखा. मौके पर खून के धब्बे और एक चप्पल भी मिली. शव की पहचान मौके पर ही परिजनों ने की. मृतक की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी, स्टैंड लगा और चाबी भी मिली.

 

स्थल का मुआयना करने पर वहां शराब की बोतलें, ठंडा और पानी की बोतलें, सिगरेट, बीड़ी, जले हुए माचिस की तिली जैसी वस्तुएं बिखरी मिलीं. स्थानीय लोगों ने कहा कि यह जगह असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने के कारण प्रतिबंधित चीजों का सेवन होती रहती है.

 

परिजनों ने आरोप लगाया कि शव को गड्ढे में फेंक कर हत्या की गई है, सड़क दुर्घटना या डूबने का दावा गलत है. शव की स्थिति और शरीर पर जख्म हत्या की पुष्टि करते हैं. मृतक के पिता उमेश राय, माता इंदु देवी, भाई अजीत कुमार राय और बहनें रुक्मिणि, मीनू, अमृता रोते-बिलखते नजर आए.

 

ग्रामीणों ने सिंघियाघाट-हरिचक मार्ग को जाम कर पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष जांच और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि सड़क जाम करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने घटनास्थल से बरामद एक अपाचे बाइक, पैदान पर पाई गई हथौड़ी, खून लगे तीन गमछे और मृतक का मोबाइल फोन जब्त सूची में नहीं लिया. उन्होंने कहा कि विधिवत इन वस्तुओं का जब्ती सूची में होना चाहिए था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही