Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार: करोड़ों रुपए की शराब पर बुलडोजर एक्शन, 12 हजार लीटर से अधिक शराब को रौंदा

बिहार के गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. करोड़ों रुपए के जब्त देशी-विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाकर मिट्टी में मिला दिया गया है. शराबबंदी को बिहार में सख्ती से लागू करने को लेकर यह कार्रवाई उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त निगरानी में हुई.
Advertisement
Advertisement

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. करोड़ों रुपए के जब्त देशी-विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाकर मिट्टी में मिला दिया गया है. शराबबंदी को बिहार में सख्ती से लागू करने को लेकर यह कार्रवाई उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त निगरानी में हुई. 

 

मिली जानाकरी के मुताबिक, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त की गई अवैध शराब को इक्टठा कर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट और मीरगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ नष्ट किया गया है. करीब 100 मामलो में जब्त लगभग 12 हजार लीटर शराब को चिन्हित स्थल पर लाकर गड्ढा खोदकर बुलडोजर से नष्ट किया गया, ताकि दोबारा इसका दुरुपयोग न हो सके. 

 

बुलडोजर चलाकर कड़ा संदेश दिया गया है. इसमें उत्पाद विभाग के 20 केस और विभिन्न थानों के 80 केस थे. यह पूरी कार्रवाई पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई. उत्पाद अधीक्षक के मुताबिक, जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है. एक्साइज अफसर ने कहा कि आगे भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही