Search

 
 
 

मंत्री ने किया साफ, चिराग पासवान की मां नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव

बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव का बिगुल बज चुका हूं. इसकी नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 से शुरू हेगी. भाजपा-जदयू दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि पांचवी सीट पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.
 

Patna : बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव का बिगुल बज चुका हूं. इसकी नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 से शुरू हेगी. भाजपा-जदयू दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि पांचवी सीट पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

 

इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चुनाव पर एक बयान दिया है. चिराग पासवान की मां रीना पासवान का नाम चर्चा में था.

 

मगर अब चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया है कि उनकी मां राजनीति में नहीं आ रही है. और न ही उनकी पार्टी राज्यसभा के किसी सीट की दावेदारी कर रही है. उनकी मां सक्रिय राजनीति से दूर रहती है. इसे डिबेट का हिस्सा न बनाया जाएं.

 

चिराग के बयान के बाद अब यह साफ हुआ कि उपेंद्र कुशवाहा के लिए रास्ता खुल सकता है हालांकि इसपर अभी सस्पेंस बरकरार है. राजनीतिक विश्लेषकों की नजर पांचवीं सीट पर लगी हुई है, जो गठबंधन और सहयोगियों के बीच रणनीति को तय करेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही