Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा कॉलेज के संस्थापक रसराज राणा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

शिक्षा जगत के एक स्तंभ और बहरागोड़ा महाविद्यालय की नींव रखने वाले प्रख्यात व्याख्याता स्व. रसराज राणा के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है.
Advertisement
Advertisement
  • पूर्व मंत्री डॉ. षाड़ंगी के आवास पर शोक सभा

Himangshu karan


Behragoda :  शिक्षा जगत के एक स्तंभ और बहरागोड़ा महाविद्यालय की नींव रखने वाले प्रख्यात व्याख्याता स्व. रसराज राणा के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है. इसको लेकर झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में आज एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया. 

 


डॉ. दिनेश षाड़ंगी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सालवनी निवासी स्व. रसराज राणा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रखा.

 

पूर्व मंत्री डॉ. षाड़ंगी ने रसराज राणा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनका जाना बहरागोड़ा के लिए एक अपूरणीय क्षति है. बहरागोड़ा महाविद्यालय की स्थापना में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वे एक कुशल शिक्षक होने के साथ-साथ समाज के मार्गदर्शक भी थे.

 

उनके जाने से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में जो रिक्तता आई है, उसे भरना कठिन होगा.इस मौके पर मुख्य रूप से सुदीप पटनायक, जीत वाहन राउत, जयंत दास, मुना दास, हुकुम महतो, मृत्युंजय साऊ, सनत कर सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही