Search

 
 
 

बिहार: बच्चों को टूर पर लेकर निकली बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 शिक्षकों की मौत

बिहार से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. रोहतास में स्कूल के बच्चों को टूर पर लेकर निकली बस एक ट्रक से टकरा गई. बस से कैमूर जिले के एक स्कूल के बच्चे और टीचर एजुकेशनल टूर पर पटना जा रहे थे.
 

Rohtas : बिहार से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. रोहतास में स्कूल के बच्चों को टूर पर लेकर निकली बस एक ट्रक से टकरा गई. बस से कैमूर जिले के एक स्कूल के बच्चे और टीचर एजुकेशनल टूर पर पटना जा रहे थे. इस हादसे में 2 शिक्षकों की मौत हो गई व कई छात्र-शिक्षक घायल है. यह दुर्घटना सोमवार की देर रात हुई है.


यह दुर्घटना रोहतास जिले के परसथूआ थाना क्षेत्र में हुई. नेशनल हाईवे -319 पर ट्रक को ओवरटेक करते समय बस की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर के बाद बस और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. घायल छात्रों और शिक्षकों को बस से निकाला और उन्हें सासाराम सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया.

 

मृतकों की पहचान कैमूर जिले के चैनपुर के भैंसर गांव के निवासी संजय कुमार राय और माविहार पुलिस थाना क्षेत्र के बाघवा गांव के निवासी पुनीत कुमार सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों चालकों को ढूंढा जा रहा है. जब बस ड्राइवर को पकड़ लिया जाएगा, तभी हादसे के सही कारणों का पता लग पाएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही