Search

 
 
 

NEET छात्रा मौत केस : SHRC का पटना SSP को नोटिस, आठ हफ्ते में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

राजधानी में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है. बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है और पटना एसएसपी को नोटिस जारी कर आठ सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.
 

Patna :  राजधानी में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है. बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है और पटना एसएसपी को नोटिस जारी कर आठ सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आया नया मोड

SHRC ने यह आदेश मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है. अधिवक्ता ने अपनी याचिका में दावा किया है कि छात्रा के शरीर पर मिले चोट के निशान और अन्य परिस्थितियां किसी गंभीर आपराधिक घटना की ओर इशारा करती हैं.

 

याचिका में सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए अगली सुनवाई 22 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है. 

 

मामले की सीबीआई जांच शुरू 

इधर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी गई है. सीबीआई  की टीम सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है.

 

रविवार को आईजी के नेतृत्व में 20 सदस्यीय सीबीआई टीम छात्रा के गांव पहुंची.  टीम ने सुबह करीब 8:40 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की और सभी के बयान दर्ज किए. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही