Search

 
 
 

Bihar : गोपालगंज में वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Bihar News : हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के दो सदस्य के एक साथ चले जाने से पुरिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं, पूरे गांव में मातम पसर गया है.
 
सिंबोलिक फोटो

Bihar News : बिहार के गोपालगंज में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई. यह घटना मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, सिधवलिया गांव निवासी अक्षय राम और उनकी पत्नी पुष्पा देवी सोमवार रात को किसी काम से बाहर निकले थे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. आसपास के लोग उनकी मदद को भागे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

 

लोगों ने घटना की सूचना मुहम्मदपुर थाना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है.

 

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के दो सदस्य के एक साथ चले जाने से परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं, पूरे गांव में मातम पसर गया है.

 

एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी

परिजनों ने बताया कि अक्षय राम और पुष्पा देवी की शादी पिछले साल ही हुई थी. दोनों की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुए थे. इस हादसे ने दो परिवार की खुशियां छीन ली. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही