Search

 
 
 

बिहार: डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, 4 घायल

बिहार के हाजीपुर में कानून-व्यनस्था की जिम्मेदारी निभाने निकली डायल 112 की गाड़ी एक सड़क हादसे का शिकार हो गई.
 

Hajipur : बिहार के हाजीपुर में कानून-व्यनस्था की जिम्मेदारी निभाने निकली डायल 112 की गाड़ी एक सड़क हादसे का शिकार हो गई. हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर सराय थाना क्षेत्र के रानी पोखर मवेशी बाजार के पास 112 की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

 

तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. हादसे की सूचना सराय थाने को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पहर पहुंच गई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. 

 

जानकारी के अनुसार मवेशी बाजार के पास एक ट्रक वाले ने अचानक ओवरटेक किया. इसी कारण डायल 112 का संतुलन बिगड़ा और पेड़ से जा टकराई.

 

घायलों की पहचान सिपाही अमरजीत कुमार, डायल 112 के चालक पंकज कुमार, श्यामलाल मरांडी और सुमन कुमार के रूप में हुई है. इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही