Search

 
 
 

बिहार चुनाव : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराय से भरा नामांकन, रेखा गुप्ता व सम्राट चौधरी रहे मौजूद

बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं.
 

Patna :  बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं.

 

बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रही।

सोर्स: विजय सिन्हा कार्यालय pic.twitter.com/ZHUrHGI49d

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025

 

बर्बाद करने वाले को स्वीकार नहीं करेगा बिहार 

नामांकन से पहले विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिसने बिहार को बर्बाद किया और जो लोग गल राज की पाठशाला से पढ़कर आए हैं, उन्हें बिहार कभी स्वीकार नहीं करेगा. 

 

उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की मिट्टी है, जहां जाति से ऊपर उठकर विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जाती है.  भाजपा उम्मीदवार ने दावा किया कि इस बार 2010 का रिकॉर्ड टूटेगा और जनता फिर से बीजेपी और एनडीए को भारी बहुमत से जिताएगी.

 

विजय सिन्हा ने एनडीए में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है. समस्या उन लोगों को है, जो ठगबंधन बना कर बैठे हैं.

 

#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार को जिसने बर्बाद किया वो लोग जो जंगल राज की पाठशाला से पढ़कर आए हैं उन्हें बिहार स्वीकार नहीं करेगा। बिहार लोकतंत्र की धरती है जो जाति से ऊपर होता है। 2010 का… pic.twitter.com/Fadiq8neop

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार की धरती को प्रणाम किया और कहा कि यहां हर तरफ बहार है, विकास कार्यों की भरमार है. अब बिहार को और तेज रफ्तार से आगे ले जाना है. 

#WATCH | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं बिहार आई हूं, बिहार की धरती को प्रणाम करती हूं, बिहार में विकास को रफ्तार देनी है, बिहार में हर तरफ बहार है और विकास कार्यों की भरमार है और निश्चित रूप से इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की सरकार बनेगी..." pic.twitter.com/pKXXdc5feX

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025

 

रेखा गुप्ता ने भरोसा जताया कि इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की सरकार बनेगी. बिहार की जनता एनडीए की सरकार को फिर से मौका देगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही