Patna/Chatra : बिहार आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बिहार में हुए बालू घोटाले में झारखंड में कार्रवाई की है. EOW चतरा जिले में तीन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दायरे में राजद से संबंधित अरूण सिंह, लोजपा से संबधित प्रेम सिंह और ठेकेदार शक्ति सिंह को शामिल किया गया है.
इसे भी पढ़ें
EOW की एक टीम पलामू पहुंची
बिहार EOW की एक टीम पलामू भी पहुंची है. चतरा में छापेमारी के दायरे में शामिल राजद नेता अरुण कुमार सिंह का पलामू में भी क्रशर और माइंस है. बिहार EOW की टीम ने बालू घोटाले की जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर चतरा में सिंह बंधुओं के ठिकानों पर छापा मारा है. अरुण सिंह, प्रेम सिंह और शक्ति सिह तीनों आपस में करीबी रिश्तेदार हैं.
ईडी भी कर रही बालू घोटाले की जांच
बता दें कि बिहार में हुए बालू घोटाले की जांच EOW कर रही है. जांच के दौरान इस घोटाले में झारखंड के लोगों के भी शामिल होने की जानकारी के बाद EOW बिहार ने चतरा में छापेमारी की है. बालू घोटाला मामले में बिहार EOW द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बिहार ED ने भी ECIR दर्ज की है. बिहार ईडी ने इस मामले में पिछले साल धनबाद के कुछ ठिकानों पर छापेमारी की थी.

