Search

 
 
 

बिहार : कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार देर रात कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में आग गई. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान ट्रेन की बोगी में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई.
 

Bihar : बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार देर रात कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में आग गई. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान ट्रेन की बोगी में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई.

 

जानकारी के अनुसार पटना से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर कोच नंबर 5 में अचानक नीचे की ओर से धुआं निकलता देख सभी यात्री घबरा गए. उन्होंने आग लगने की सूचना दी, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. कुछ ही देर बाद ट्रेन के नीचे से आग की लपटें उठने लगी, जिससे बोगी में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.

 

नौबत यहां तक आ गई कि यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया. तुरंत ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए. उसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

 

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. इस घटना ने रेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है. घटना पर अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी बल्कि ब्रेक बेडिंग की समस्या हुई थी. जिसे ठीक करा लिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही