Search

 
 
 

बिहार : ट्रेनिंग के दौरान बेहोश होकर गिरी पांच महिला जवान

जमुई जिले के मलयपुर स्थित पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के दौरान पांच महिला पुलिस जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई.
 

Bihar : जमुई जिले के मलयपुर स्थित पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के दौरान पांच महिला पुलिस जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद महिला जवान एक-एक कर बेहोश होकर गिरने लगी. तुरंत ही अन्य जवानों की मदद से इन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया.

 

इन बेहोश हुई महिला जवानों में शिवानी कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रिया कुमारी, शिल्पी कुमारी और शिवानी कुमारी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार ये सभी हाल ही में बिहार पुलिस में नियुक्त हुई हैं. इन दिनों मलयपुर पुलिस लाइन में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी.

 

घटना की खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इलाज शुरू किया. इस दौरान डॉक्टर घनश्याम सुमन ने बताया कि सभी महिला जवान अब खतरे से बाहर हैं. जबकि दो जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है. गंभीर महिला जवान को अभी अस्पताल में ‘वेट एंड वॉच’ मोड में रखा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही