Search

 
 
 

बिहार: होमगार्ड भर्ती के लिए सुनहरा मौका, 13,500 पद के लिए भर्ती

रकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. राज्य सरकार ने होमगार्ड के 13500 पदों पर नई भर्ती के लिए मंजूरी दी है. गृह विभाग जल्द ही इसकी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करने वाली है. इस फैसले से हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा.
 

Patna: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. राज्य सरकार ने होमगार्ड के 13500 पदों पर नई भर्ती के लिए मंजूरी दी है. गृह विभाग जल्द ही इसकी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करने वाली है. इस फैसले से हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा. नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया साफ हो जाएगी. 

 

दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी

नई भर्ती के साथ राज्य सरकार ने एक और बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने भर्ती के साथ-साथ होमगार्ड के सिपाहियों का अब दैनिक भत्ता 774 रुपये से बढ़ाकर, अब प्रतिदिन 1121 रुपये कर दिया गया है. जिससे अब होमगार्ड की सैलरी बढ़कर मिलेगी. इससे होमगार्ड जवानों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी. सरकार का मानना है कि इस कदम से जवानों का मनोबल बढ़ेगा. 

 

होमगार्ड के लिए योग्यता 

होम गार्ड पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है. न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिल सकती है. विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएगी. सभी वर्गों के पुरुष अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम हाइट 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी) होनी चाहिए. वहीं, सभी महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 153 सेमी तक होनी चाहिए. सभी वर्गों के पुरुष अभ्यर्थियों का सीना बिना फुलाए 31 इंच होना चाहिए. 

 


चयन प्रक्रिया ?

जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. फिजिकल टेस्ट के लिए दौड़, लंबी कूद और अन्य परीक्षण के आधार पर अंक दिए जाएंगे. अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन या सत्यापन के बाद सबसे पहले दौड़ लगवाई जाएगी. जो अभ्यर्थी दौड़ को पूरा नहीं कर पाते हैं, वो आगे के चरणों के लिए असफल होंगे। दौड़ के बाद कैंडिडेट की ऊंचाई और सीने की माप भी ली जाएगी. इन्हीं अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. अंतिम चयन से पहले मेडिकल जांच भी अनिवार्य होगी.


बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होगा. सभी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जारी की जाएंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही