Patna: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में बड़ी इजाफा किया है. अब पात्र लाभार्थियों को हर महीने 1100 रुपये की पेंशन मिलेगी. पहले लाभुकों को 400 रुपये प्रति माह दिए जाते थे.
इसे भी पढ़ें:
सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 98 लाख पेंशनधारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. बढ़ी हुई राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है. सरकार का उद्देश्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है.
लाभार्थियों के पेंशन राशि बढ़ने उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में पहले की तुलना में अधिक मदद मिलेगी. खासकर वैसे लोगों को जिनके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है.
सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है. पेंशन राशि लाभार्थियों के खाते में भुगतान से प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है.
इस फैसले को राज्य के सामाजिक सुरक्षा ढ़ांचे में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. सरकार का कहना है कि पेंशन में बढ़ोतरी से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

