Search

 
 
 

बिहार : CM आवास के बाहर अनशन पर बैठे जदयू प्रदेश महासचिव अमरेंद्र दास

सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा जाने के ऐलान कर दिया. इसके बाद से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ता सदमे में है.
 

Patna : सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा जाने के ऐलान कर दिया. इसके बाद से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ता सदमे में है. पूरे बिहार में जदयू कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया. कार्यालय में तोड़फोड़ भी की.

 

शुक्रवार को जदयू के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र दास त्रिलोक सीएम आवास के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए है. हाथ में बैनर लेकर नीतीश कुमार से बिहार न छोड़ने की गुहार लगा रहे है. उन्होंने कहा कि अपनी जान दे देंगे पर सीएम नीतीश को दिल्ली नहीं जाने देंगे.

 

वहीं जदयू कार्यालय के बाहर भी कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखा. लोगों ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर ही हमलोगों ने वोट दिया है. जनता और कार्यकर्ताओं की बात नीतीश कुमार को सुननी ही पड़ेगी. जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है.  बिहार नीतीश कुमार का परिवार है. वह जनता को छोड़कर कैसे जा सकते हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही