Search

 
 
 

बिहारः बीजेपी के खिलाफ जेडीयू का पोल खोल अभियान 13 से, भाजपा को बताया पिछड़ा आरक्षण विरोधी

 
Patna: नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाये जाने के बाद अब जदयू ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अति पिछड़ा आरक्षण को लेकर जदयू 13 अक्टूबर से बीजेपी के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरू करेगा. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी आरक्षण विरोधी है. जदयू जल्द सुप्रीम कोर्ट में निकाय चुनाव में अति पिछड़ा आरक्षण को लेकर अपील करेगा. इसे पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-man-eating-tiger-was-finally-killed-had-killed-10-people/">बिहार

: आखिरकार मारा गया आदमखोर बाघ, 10 लोगों को बना चुका था शिकार

बीजेपी ने भी जेडीयू पर साधा निशाना

जदयू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे दोहरे चरित्र वाली पार्टी बताया है. जदयू जिलों में आरक्षण को लेकर बीजेपी के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाने जा रही है. दूसरी तरफ बीजेपी भी नीतीश कुमार पर हमलावर है. बीजेपी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी आयोग नहीं बनाना नीतीश सरकार की लापरवाही है. बीजेपी नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही निर्देश दिया था, उसका पालन नीतीश सरकार ने नहीं किया और उसके कारण ही अति पिछड़ों के आरक्षण को लेकर नगर निकाय चुनाव रुका है. इसे भी पढ़ें-सावरकर">https://lagatar.in/savarkar-used-to-work-for-the-british-by-taking-money-rss-was-also-with-him-rahul-gandhi/">सावरकर

पैसे लेकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे, आरएसएस भी था साथ : राहुल गांधी 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही