Search

 
 
 

Bihar : नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर पुल, प्रधानमंत्री 21 को करेंगे उद्घाटन

Bihar News : राज्य सरकार ने पुल के नाम रखने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. नीतीश कुमार के योगदान को देखते हुए सरकार ने इस पुल का नाम नीतीश सेतु रखा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी.
 
पुल

Bihar News : कच्ची दरगाह-राघोपुर सिक्स लेन पुल बनकर तैयार हो गया है. इस पुल की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है. यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है. इस पुल के चालू होने से पटना और वैशाली के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

राज्य सरकार ने पुल के नाम रखने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. नीतीश कुमार के योगदान को देखते हुए सरकार ने इस पुल का नाम नीतीश सेतु रखा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी.


उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी 21 नवंबर को वैशाली दौरे पर आएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह-राघोपुर पुल जिसका नाम नीतीश सेतु रखा गया है, राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री जी राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनोपयोगी एवं विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे.

 

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने पर खुशी जताई. उन्होंने कि बिखरे हुए बिहार को एक सूत्र में पिरोने और सड़कों-पुलों का जाल बिछाकर विकास की नई दिशा देने वाले नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के निर्माता हैं. नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नाम रखा जाना पूरे बिहार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही