Search

 
 
 

Bihar : पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद के बेटे से लॉरेंस गैंग ने मांगी 50 लाख की रंगदारी

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का सामना आया है. यह रंगदारी लॉरेंस गैंग के नाम पर दी गई. इसके बाद से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया.
 
बिहार की खबरें

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे व भाजपा नेता कृष्ण मुरारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. यह रंगदारी लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी गई है. इसके बाद से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, रविवार को कृष्ण मुरारी को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज आया जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने तीन दिनों के भीतर रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही थी. 


भाजपा नेता कृष्ण मुरारी कुमार ने इस संबंध में सदर थाना में अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और 50 लाख रुपये की मांग की. रुपये नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि साल 2025 में रंगदारी की मांग की गई थी.

 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल धमकी देने वाले नंबर, आईपी डिटेल और आरोपी के लोकेशन का पता लगा रही है. 


पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में किसी गिरोह से जुड़ा है या फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर लोगों में दहशत फैलाने की कोशश कर रहा है. 

 

एक सप्ताह में तीन लोगों से मांगी रंगदारी

बता दें कि एक सप्ताह में करीब तीन लोगों से रंगदारी की मांग की गई थी. जिनमें भाजपा नेता रंजीत सहनी, जिला परिषद सदस्य राजेश सहनी और मंत्री के बेटे कृष्ण मुरारी कुमार शामिल हैं. इन सब से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से रंगदारी मांगी गई है. इन धमकियों से पूरे जिले में दहशत का माहौल है.

 

पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही