Search

 
 
 

बिहार: दूध टैंकर की आड़ में शराब तस्करी का खेल बेनकाब, 2 गिरफ्तार

बिहार में शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस के प्रयासों पर तस्कर अक्सर हावी नजर आते है. शराब तस्करी के गिरोह हर बार नया तरीका खोज लाते है, लेकिन पुलिस भी उनके नए तरीकों पर नकेल कसने में पीछे नहीं हटती है.
 

Patna: बिहार में शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस के प्रयासों पर तस्कर अक्सर हावी नजर आते है. शराब तस्करी के गिरोह हर बार नया तरीका खोज लाते है, लेकिन पुलिस भी उनके नए तरीकों पर नकेल कसने में पीछे नहीं हटती है. ताजा मामला बगहा से आया है, जहां तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बेहद चालाकी भरा तरीका इजाद किया. 


इस बार तस्कर ने शराब ढोने के लिए दूध गाड़ी का इस्तेमाल किया, ताकि उसपर किसी को शक नहीं हो. तस्कर ने दूध गाड़ी में अंदर ही अंदर अवैध शराब का बड़ा जखीरा छिपाकर ले जाने का इंतजाम किया था. हालांकि पुलिस की सतर्कता के आगे तस्करों की यह चालाकी टिक न सकी और पूरे खेल का पर्दाफाश हो गया. 

 


पूरा मामला रेहुवा चेकपोस्ट का है, जहां पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक तीन पहिया मालवाहक वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया. पहली नजर में वाहन में सबकुछ सामान्य नजर आ रहा था. लेकिन पुलिस को वाहन की गतिविधियों पर संदेह हुआ और जब सघन जांच की गई तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई.

 

पुलिस ने जैसे ही दूध की ट्रे हटाकर नीचे देखा, वहां शराब की पेटियां छिपी हुई मिलीं. इस खुलासे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. तलाशी के दौरान कुल 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी पहचान सिवान निवासी व्यास प्रसाद और उत्तर प्रदेश के अमर सिंह के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ‘मिल्क सप्लाई’ के नाम पर शराब की डिलीवरी कर रहे थे.


बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है. साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी में जुटी है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि चौकसी और सतर्कता के चलते ऐसे मामलों का लगातार खुलासा हो रहा है और तस्करों के मंसूबे नाकाम हो रहे हैं. पुलिस ने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियानों को और तेज किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही