Search

 
 
 

तेजस्वी ने साधा निशाना, कहा- NDA सरकार ने महिलाओं से किया विश्वासघात

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को समृद्ध बनाने वाली योजना को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिहार की महिलाओं के साथ NDA सरकार ने विश्वासघात किया है, सफेद झूठ बोल उनकी भावनाओं का दोहन कर करोड़ों महिलाओं के साथ दिनदहाड़े धोखेबाजी की है.
 

Patna: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को समृद्ध बनाने वाली योजना को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिहार की महिलाओं के साथ NDA सरकार ने विश्वासघात किया है, सफेद झूठ बोल उनकी भावनाओं का दोहन कर करोड़ों महिलाओं के साथ दिनदहाड़े धोखेबाजी की है.

 
बिहार सरकार की मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं को रोजगार के लिए पैसे दिए जाने है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि 18 लाख महिलाओं को इस योजना की पहली किश्त और 1 करोड़ से ज्यादा जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं को दूसरी किश्त नहीं मिली है.

 

 


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाखों महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये देने का दावा किया गया था. इस योजना को स्वीकृति 30 अगस्त 2025 को दी गई थी. तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना की शुरुआत की थी.


इस योजना की पहली किस्त 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 लाख महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपये भेजे थे. इसके बाद बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपये डाले थे. 


28 नवंबर को भी दस लाख महिलाओं के खाते में राशि डाली गई थी. बिहार में चुनाव खत्म हुए 5 माह से ज्यादा समय हो गया है. अब तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में पहली किश्त भेजे गए थे. लेकिन दूसरी किश्त नहीं दिए जाने को लेकर सवाल उठाया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही