Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के कटिहार व पूर्णिया में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत

बिहार के सीमांचल इलाके में रविवार को कुदरत ने कहर बरपाया है. कटिहार जिले के आजमनगर, कोढ़ा और सेमापुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि पूर्णिया जिले के अमौर में ठनका गिरने से एक महिला की जान चली गई.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :   बिहार के सीमांचल इलाके में रविवार को कुदरत ने कहर बरपाया है. कटिहार जिले के आजमनगर, कोढ़ा और सेमापुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि पूर्णिया जिले के अमौर में ठनका गिरने से एक महिला की जान चली गई. 

 

जानकारी के अनुसार, आजमनगर के शीतलमनी पंचायत निवासी मो. अब्बास (65 वर्षीय) खेत से मवेशी लाने गए थे. तभी बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे.

 

वहीं कोढ़ा के चंदवा पंचायत के मंगलेश कुमार यादव (27 वर्षीय) भी वज्रपात की चपेट में आ गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. सेमापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर सुखासन गांव निवासी अकमल हुसैन (45 वर्षीय) भी खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

 

वहीं पूर्णिया जिले के अमौर की रहने वाली रेहाना खातून (35 वर्षीय) की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बताया गया कि रेहाना खातून घर के बाहर गिरे आम के टिकोले उठाने गई थीं, तभी वज्रपात की चपेट में आ गईं. उसके पति हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे.

 

इन घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है. 

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों या पेड़ों के नीचे जाने से बचें और सुरक्षित जगहों पर ही रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही