Search

 
 
 

गया जंक्शन पर ट्रैक सुधार और तकनीकी अपग्रेड 16 मई तक, कई ट्रेनों के रूट व प्लेटफॉर्म में बदलाव

गया जंक्शन पर आज से ट्रैक सुधार और तकनीकी अपग्रेड का काम शुरू हो गया है. इस अवधि में प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रैक का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा, जिसकी वजह से इस स्टेशन पर 16 मई तक मेगा ब्लॉक रहेगा.
 

Lagatar Desk :  गया जंक्शन पर आज से ट्रैक सुधार और तकनीकी अपग्रेड का काम शुरू हो गया है. इस अवधि में प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रैक का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा, जिसकी वजह से इस स्टेशन पर 16 मई तक मेगा ब्लॉक रहेगा. 

 

ऐसे में कई ट्रेनों के रूट और प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है. यानी  गया जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेन दूसरे रूट से होकर जाएंगी. इसके तहत गया-कामाख्या और कामाख्या-गया ट्रेनों का संचालन गया स्टेशन की बजाय मानपुर जंक्शन से किया जाएगा या वहीं तक सीमित रहेगा.

 

इसके कारण यात्रियों को गया से मानपुर तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति और समय-सारणी की ताजा जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके. 

 

मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव

03253 (पटना–चोपन टीओडी) :  27 अप्रैल से 16 मई तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बदले हुए रूट से चलेगी.

03254 (चोपन–पटना टीओडी) :  29 अप्रैल से 14 मई तक वैकल्पिक मार्ग अपनाएगी.

03255 (चोपन–पटना टीओडी) : 1 मई से 14 मई तक परिवर्तित रूट पर संचालित होगी.

15619 (गया–कामाख्या) :  28 अप्रैल से 16 मई तक गया स्टेशन की जगह मानपुर जंक्शन से संचालन होगा.

15620 (कामाख्या–गया) :  27 अप्रैल से 16 मई तक मानपुर जंक्शन तक ही जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही