Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सारण : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल

बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसने तीन परिवारों की खुशियां पल भर में छीन ली. ताजा मामला सारण के दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव का है. जहां रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Advertisement
Advertisement

Saaran : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसने तीन परिवारों की खुशियां पल भर में छीन ली. ताजा मामला सारण के दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव का है. जहां रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. 

 

रविवार को अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवां बसंत गांव के कुछ लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही उनका ऑटो मानुपुर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी. 

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए. टक्कर से टेंपो दूर जा गिरा. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

मरने वालों में 48 वर्षीय लालझरी देवी (पत्नी किशन देवराम), 17 वर्षीय बृजमोहन मांझी उर्फ सुखन सुकन (पुत्र स्व. राजेश्वरी मांझी) और 60 वर्षीय शंकर राम (पुत्र स्व. जनक राम) शामिल है. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

 

सूचना पर पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया. घायल का इलाज किया जा रहा है.

 

एक ही गांव के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही झौवां बसंत गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने फरार स्कॉर्पियो चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही