Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार: स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री नीतीश ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य सेवा में सुधार करते हुए, ANM को नियुक्ति पत्र सौंपा है. पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने चार ANM (ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ) को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा. 4954 ANM राज्यभर में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए.
Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य सेवा में सुधार करते हुए, ANM को नियुक्ति पत्र सौंपा है. पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने चार ANM (ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ) को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा. 4954 ANM राज्यभर में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए.


समारोह में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, स्वास्थ्य विभाग के सचिव और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. यह पहल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों में नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.


इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दावा करते हुए कहा कि पिछले एक साल में स्वास्थ्य विभाग में करीब 20,000 लोगों को नौकरी दी गई है. उन्होंने बताया कि इस नियुक्ति के बाद 2000 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ANM की तैनाती होगी. जिससे ये केंद्र पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगे और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में रोजगार सृजन का काम लगातार जारी है.

 


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ये नियुक्तियां लंबे समय से लंबित थीं, जिसे अब पूरा किया गया है. सरकार का लक्ष्य राज्य के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करना है.


ANM को स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी माना जाता है, जो टीकाकरण, प्रसव सेवाओं और प्राथमिक उपचार में अहम भूमिका निभाती हैं. इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़े सुधार का संकेत के रूप में देखा जा रहा है. इस पहल से सरकार न केवल रोजगार के अवसर बढ़ा रही है, बल्कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही