Search

 
 
 

Bihar MLC चुनाव: प्रशांत किशोर को झटका, भूषण झा ने लौटाया टिकट, अब लड़ेंगे निर्दलीय

Patna: भूषण झा को जन सुराज ने 24 सितंबर को तिरहुत शिक्षक सीट से उम्मीदवार बनाया था. इसके अगले ही दिन उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया. अब जन सुराज ने इस सीट पर नया चेहरा उतारा है. पार्टी ने श्याम नंदन यादव को उम्मीदवार बनाया है.
 
MLC चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे भूषण झा

Patna: MLC चुनाव से पहले जनसुराज को तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए गए भूषण झा ने प्रशांत किशोर को टिकट लौटा दिया है. अब वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

भूषण झा को जन सुराज ने 24 सितंबर को तिरहुत शिक्षक सीट से उम्मीदवार बनाया था. इसके अगले ही दिन उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया. अब जन सुराज ने इस सीट पर नया चेहरा उतारा है. पार्टी ने श्याम नंदन यादव को उम्मीदवार बनाया है.

 

भूषण झा के टिकट वापस करते ही जन सुराज ने अब इस सीट से नए कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है. प्रशांत किशोर ने अब इस सीट से श्याम नंदन यादव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. दूसरी ओर भूषण झा ने पार्टी से अलग होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है.

 

भूषण झा ने आरोप लगाया कि समीक्षा बैठक के दौरान अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया. उनके साथी शिक्षकों को रिकॉर्डिंग करने से रोक दिया गया. जिसके बाद उन्होंने शिक्षक साथियों से चर्चा के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया.

 

बता दें कि गुरुवार को पार्टी ने भूषण झा को तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया था. बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव होना है. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं. ये सीटें करीब 30 जिलों में फैली हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही