Search

 
 
 

Bihar News: IAS दीपक आनंद व IPS अमित लोढ़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा बंद

Patna: आइएएस अधिकारी दीपक आनंद और आइपीएस अमित लोढ़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला नीतीश सरकार के कार्यकाल में लिया गया था. लोढ़ा के मामले में सरकार ने पहले प्रोसिक्यूशन सेंक्शन भी दे दिया था. लेकिन अब सरकार उनके खिलाफ जांच करना नहीं चाहती. लोढ़ा एडीजी रैंक के आइपीएस अधिकारी हैं.
 
आइपीएस अमित लोढ़ा
  • - नीतीश कुमार के कार्यकाल में लिया गया था दोनों के खिलाफ मामला चलाने का फैसला

Patna: बिहार सरकार ने आइएएस अधिकारी दीपक आनंद और आइपीएस अमित लोढ़ा के खिलाफ चल रहे मामले को बंद करने का फैसला लिया है. दोनों अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला चल रहा था. दोनों के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट जांच कर रही थी. अब दोनों मामले बंद हो जायेंगे. 

 

इसे भी पढ़ें:


उल्लेखनीय है कि इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला नीतीश सरकार के कार्यकाल में लिया गया था. लोढ़ा के मामले में सरकार ने पहले प्रोसिक्यूशन सेंक्शन भी दे दिया था. लेकिन अब सरकार उनके खिलाफ जांच करना नहीं चाहती. लोढ़ा एडीजी रैंक के आइपीएस अधिकारी हैं.


दो सीनियर ब्यूरोक्रेट्स को बिना जांच पूरी हुए सरकार के स्तर से क्लीनचिट देने का मामला बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किसके दवाब में सम्राट चौधरी इस तरह के फैसले ले रहे हैं. आरोप लगा रहे हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा-जदयू सरकार का यह रवैया भ्रष्ट अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने वाला है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही